दीपावली में पुलिस की मुस्तैदी का दिखा असर : रायपुर ग्रामीण में घटे अपराध, हत्या और लूट के मामले रहे शून्य,विधानसभा थाने का सबसे अच्छा प्रदर्शन,देखिए ग्रामीण थानों के आंकड़े,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
विधानसभा थाना सहित अनुविभाग का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा,
बलवा और मारपीट के मामलों में भी गिरावट,
रायपुर,दिवाली त्योहार के दौरान रायपुर ग्रामीण पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था का सकारात्मक असर देखने को मिला।धनतेरस से लेकर मातर पर्व के बीच बीते वर्ष की तुलना में इस साल अपराध के ग्राफ में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे बड़ी राहत यह रही कि इस त्योहारी सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों में हत्या और लूट जैसी गंभीर वारदातें पूरी तरह से ‘शून्य’ रहीं।
आंकड़ों के मुताबिक साल 2025 में दिवाली त्योहार के दौरान कुल 92 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे, जो इस वर्ष घटकर 83 रहे। अपराधों की श्रेणीवार समीक्षा में भी हालात पहले से बेहतर नजर आए हैं।
पुलिसिंग की सख्ती के चलते असामाजिक तत्वों पर भी लगाम लगी है। पिछले वर्ष त्योहारी सीजन में बलवा के 3 मामले सामने आए थे, जो इस बार घटकर मात्र 1 रह गया। इसी तरह आपसी विवाद और चोट पहुंचाने के मामलों में भी मामूली गिरावट आई है। वर्ष 2026 में मारपीट के 82 प्रकरण दर्ज हुए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 86 था।


