कोरबा। कटघोरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलटिकरी में हाल ही में कराया गया नाली निर्माण पहली ही बारिश में धराशायी हो गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, नाली निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी को पक्की सडक़ पर ही डाल दिया गया, जिसके कारण पूरी गली में कीचड़ फैल गया है। इससे पैदल चलना तो दूर, बाइक और कार तक फंस रही हैं और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।सबसे गंभीर बात यह है कि:नाली का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गयाद्यपानी भरने से मच्छर और गंदगी बढ़ रही है। पहले से बनी नाली बेहतर स्थिति में थी, फिर भी नया निर्माण कराया गया।
ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद सीईओ से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।यह भी जांच का विषय है कि इस नाली का डिजाइन और मूल्यांकन किस इंजीनियर द्वारा किया गया तथा इतनी खराब गुणवत्ता का कार्य कैसे पास हुआ। मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई हो, नाली का पुन: निर्माण हो और सडक़ से मिट्टी हटाकर आवागमन सुचारु किया जाए।
What's Hot
Saturday, June 13
ग्राम पंचायत बेलटिकरी की नाली पहली ही बारिश में ढही
Previous Articleडीबीएल ने किया गड्ढा, डंप की गई राख बनी सिरदर्द
Next Article भालू घुस रहे गांव में, ग्रामीणों में दहशत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

