कोरबा। कोरबा अंचल में संचालित डिज्नीलैंड मेले में पति-पत्नी और उनके एक साथी के साथ कर्मचारियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मेला मैनेजर सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी अपने एक परिचित के साथ कोरबा के डिज्नीलैंड मेले में घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान झूले में बैठने और टिकट को लेकर मेले के कर्मचारियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मेले में मौजूद कर्मचारियों ने तीनों के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और लोगों में नाराजगी देखने को मिली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मामले में डिज्नीलैंड मेले के मैनेजर, आकाश झूला के संचालक और एक कर्मचारी के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप लगाते हुए कहना है कि डिज्नीलैंड मेले में अव्यवस्थाओं और सुरक्षा में लापरवाही की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मेले में कई गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ वर्षों पहले मेले में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हो सकी है। वहीं एक अन्य घटना में झूला गिरने से कई लोग घायल हुए थे। मेले में सुरक्षा व्यवस्था और संचालन को लेकर गंभीर खामियां बनी हुई हैं।
नागरिकों ने जिला प्रशासन से डिज्नीलैंड मेले की सुरक्षा व्यवस्था की उच्च स्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
What's Hot
Thursday, August 20
डिज्नीलैंड मेले में पति-पत्नी से मारपीट के आरोप में मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

