कोलकाता, ११ मई ।
पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर तृणमूल कांग्रेस से छह वर्षों के लिए निलंबित किए जाने के बाद पार्टी के पूर्व प्रवक्ता ऋजु दत्ता ने नेतृत्व और संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।उन्होंने स्थानीय स्तर के तृणमूल नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए। ऋजु के मुताबिक पंचायत से लेकर नगर निकाय तक के नेताओं ने आम लोगों से जमकर वसूली की। कहा कि घर का नक्शा पास कराने से लेकर कमोड लगाने तक के लिए पैसे देने पड़ते थे।बता दें कि तृणमूल ने दत्ता को अनुशासन समिति के सामने पेश होने को कहा था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। महिलाओं के मुद्दे पर भी उन्होंने पार्टी को घेरा। कहा कि केवल 1500 रुपये देकर महिलाओं का सम्मान नहीं खरीदा जा सकता। आरोप है कि निचले स्तर के कई तृणमूल नेताओं के व्यवहार से बंगाल की महिलाएं लंबे समय तक परेशान रहीं। भाजपा की जीत के बाद कोलकाता की सडक़ों पर ऐसा माहौल है, जैसे भारत जीत गया हो और पाकिस्तान हार गया हो। टीवी डिबेट में पार्टी का करना पड़ा बचाव आरजी कर और संदेशखाली जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी प्रवक्ता होने के कारण उन्हें कई बार मन के खिलाफ जाकर टीवी डिबेट में पार्टी का बचाव करना पड़ा। स्वीकार किया कि भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भीतर से वह सहज नहीं थे।
दावा किया कि जब सुवेंदु अधिकारी विपक्ष के नेता थे, तब तृणमूल के भीतर से उन पर दबाव और धमकी देकर भाजपा नेताओं के खिलाफ बयान दिलवाए जाते थे। इसके बावजूद भाजपा नेताओं की मदद का जिक्रकरते हुए कहा कि संकट के समय भाजपा विधायक रितेश तिवारी और अन्य नेताओं ने उनके परिवार को सुरक्षा दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं।टिकट के बदले मांगे गए थे 50 लाख उन्होंने कहा कि टिकट के बदले पैसे मांगे जाते थे और उनसे भी 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। विधानसभा चुनाव में तृणमूल की करारी हार के लिए राजनीतिक परामर्श संस्था आइपैक, स्थानीय नेताओं की कथित तानाशाही और महिलाओं के सम्मान के मुद्दे को जिम्मेदार ठहराया।
What's Hot
Saturday, June 13
कमोड लगाने तक में होती थी वसूली, TMC से निलंबित प्रवक्ता ने खोला मोर्चा, टिकट के बदले 50 लाख मांगने का लगाया आरोप
Previous Article12वीं हिंदी पेपर लीक केस में मुख्य आरोपी वेणु जंघेल गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

