गुरुग्राम। गुरुग्राम में एक बाइक सवार युवक ने एक साल के भीतर 50 बार यातायात नियमों का उलंघन किया। उस बाइक पर कैमरे के माध्यम से कई नियमों के उलंघन के तहत तीन लाख 68 हजार रुपये के चालान कर दिए गए। शनिवार शाम ट्रैफिक पुलिस ने जांच के दौरान बाइक रोकी तो चालान की जानकारी मिली। चालान नहीं भरने पर बाइक को जब्त कर लिया गया। यातायात पुलिस नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई कर रही है। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों पर 90 दिनों से अधिक समय से चालान लंबित पाए जाते हैं तथा जिनकी जुर्माना राशि का भुगतान नहीं किया जाता, ऐसे वाहनों को जब्त किया जा रहा है।इसी कड़ी में शनिवार शाम शीतला माता रोड पर ट्रैफिक पुलिस जांच कर रही थी। यातायात निरीक्षक रामकिशन ने क्क32श्वष्ट2094 नंबर की टीवीएस स्टार सिटी बाइक को रुकवाकर उसके दस्तावेजों एवं चालानों की जांच की। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर कुल 50 चालान लंबित पाए गए। इनकी कुल जुर्माना राशि लगभग 3,68,800 रुपये बकाया थी। लंबित चालानों में मुख्य रूप से बिना हेलमेट, बिना हेलमेट सवारी, रोड मार्किंग, इंश्योरेंस, पाल्यूशन, रेड लाइट नियमों का उलंघन पाया गया। बाइक देवम सक्सेना नाम का युवक चला रहा था। बाइक को जब्त कर लिया गया।दूसरी ओर रविवार सुबह अग्रसेन चौक पर जेडओ उप निरीक्षक सुदेश ने एक मिनी ट्रक को रुकवाकर उसके दस्तावेजों एवं चालान की जांच की। वाहन पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल 42 चालान लंबित पाए गए। इनकी कुल जुर्माना राशि लगभग 5,48,500 रुपये बकाया थी। लंबित चालानों में मुख्य रूप से इंश्योरेंस, पाल्यूशन, रोड मार्किंग, नो एंट्री, गलत दिशा में वाहन चालाना और सीट बेल्ट का उलंघन पाया गया।
इनमें सर्वाधिक चालान नो एंट्री के पाए गए। इसे भी जब्त कर लिया गया।
What's Hot
Saturday, June 13
गुरुग्राम में 50 बार यातायात नियम तोडऩे पर युवक की बाइक जब्त, ३.68 लाख रुपये का कटा चालान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

