रांची, ११ मई ।
रांची के सदर थाना क्षेत्र से लापता डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची पुलिस को एक्स पर लिखा है- अदिति बिटिया की खोज से जुड़े अभियान में कार्रवाई करते हुए शीघ्र सूचित करें। बच्ची के गायब होने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं और उसकी तलाश में पूरे शहर में पोस्टर लेकर घूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर अदिति को खोजने लिए अभियान तेज हो चुका है। सीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने भी सर्च अभियान तेज किया है। हालांकि सोमवार सुबह तक बच्ची के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई थी। लापता बच्ची का नाम आदिति पांडेय है, जिसकी उम्र करीब एक वर्ष आठ माह बताई जा रही है। बच्ची शनिवार शाम से लापता है। परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्ची के पिता का नाम मनीष कुमार पांडेय है। परिवार कोकर स्थित डान बॉस्को स्कूल गेट नंबर-2, खोरा टोली, बप्पी टेंट हाउस के पास रहता है। बच्ची के अचानक गायब होने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रहे हैं। कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, लेकिन बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार के सदस्य बच्ची का पोस्टर लेकर विभिन्न इलाकों में घूमते रहे और लोगों से मदद की अपील करते रहे। इधर, पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी थानों में बच्ची का पोस्टर भेज दिया है। स्थानीय पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चला रही है। झारखंड हाई कोर्ट में भी मिसिंग बच्चों पर रिपोर्ट मांगी गई थी। एनसीआरबी आंकड़े में भी राज्य की स्थिति अच्छी नहीं है। इधर अदिति के परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सदर थाना या परिवार को सूचना दें, ताकि बच्ची को सकुशल घर वापस लाया जा सके।
What's Hot
Monday, June 8
मासूम अदिति की तलाश में पूरा रांची एक साथ: सीएम हेमंत सोरेन ने खुद संभाला मोर्चा, पुलिस को दिए सख्त निर्देश
Previous Articleब्रह्माकुमारीज ने मातृ शक्ति को दिया विशेष सम्मान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

