कटघोरा। रविवार होने के कारण कटघोरा क्षेत्र के प्रसिद्ध झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर आज भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे थे। पिकनिक स्थान से छुटपुट बदमाशी करने की मौखिक शिकायत आती रही।
इसी दौरान कुछ बाइक चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए फर्राटे भरते नजर आए, जिससे पिकनिक मनाने आए लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था।
पुलिस की मुस्तैदी के चलते ऐसे उत्पाती वाहन चालकों पर तत्काल कार्रवाई की गई। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने पुलिस टीम गठित कर झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने, बिना सायलेंसर बाइक दौड़ाने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले युवकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस ने कुल 23 दोपहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई करते हुए नियम तोडऩे वालों से जुर्माना वसूला। अचानक हुई इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी कर सडक़ों पर स्टंट और फर्राटेबाजी करने वाले बाइक चालकों में हडक़ंप मच गया। कई वाहन चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदलते भी नजर आए।थानेदार धर्मनारायण तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सडक़ सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा कि आगे भी झोराघाट समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों और मुख्य मार्गों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने युवकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई बिना लाइसेंस, बिना सायलेंसर, तीन सवारी या शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पडऩे पर जेल भी भेजा जाएगा।इसके साथ ही थाना प्रभारी ने नाबालिग बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन चलाने की अनुमति न दें यदि नाबालिग वाहन चलाते पाए गए तो वाहन मालिक और परिजनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। कटघोरा पुलिस की इस कार्रवाई को आम लोगों ने सराहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिकनिक स्पॉट और सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की नियमित कार्रवाई से दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
What's Hot
Saturday, June 13
पिकनिक स्पॉट पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
Previous Articleसम्पत्ति विरूपण निवारण के संबंध में आदेश जारी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

