कोरबा। जिले के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति पाली बुढ़ापारा द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पोषक अधिकारी शारदा शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जुट गई है।
समिति को इस वर्ष 2000 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य मिला है। समिति अंतर्गत काशीमुड़ा, दुल्लापुर, दर्रीपारा, पाली, कुल्हरिया, खम्हारमुड़ा, कुरथा, बगबुड़ी, बुढ़ापारा, छिनपुरी, भदरापारा, मिसिया (अ), मिसिया (ब) व बगाही समेत 14 फड़ आता है जहां 1990 तेंदूपत्ता संग्राहक पंजीकृत हैं। इन संग्राहकों द्वारा बड़ी संख्या में जंगल पहुंचकर तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है और अपने-अपने संबंधित फड़ों में पहुंचा रहे हैं, जहां तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य 7 मई से प्रारंभ होकर अनवरत जारी है। तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए परिक्षेत्र सहायक शारदा शर्मा को पोषक अधिकारी बनाया गया है। समिति को मिले संग्रहण लक्ष्य को पूरा करने के लिए पोषक अधिकारी अपनी टीम के साथ प्रयास में जुट गए हैं। उनके द्वारा फड़ों तथा वहां आने वाले तेंदूपत्ता का निरीक्षण किया जा रहा है तथा संग्राहकों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। शासन ने इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4000 से बढ़ाकर 5500 प्रति मानक बोरा कर दिया है। इस वृद्धि का लाभ ग्रामीणों की जेब तक पहुंच रहा है।
What's Hot
Saturday, June 13
पाली बुढ़ापारा समिति में तेंदूपत्ता संग्रहण लक्ष्य का पूरा करने की कवायद
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

