नईदिल्ली, ११ मई ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात पहुंचे, जहां सोमनाथ में एक रोडशो किया। यह रोडशो सोमनाथ अमृत महोत्सव से पहले आयोजित किया गया था। गुजरात के गिर सोमनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। आज सुबह गुजरात के प्रभास पाटन में श्री सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष महा पूजा में शामिल हुए, इसके बाद कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुए, जो मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण की रीतियों के प्रतीक हैं। जिसके बाद भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एक्रोबेटिक्स टीम ने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में आयोजित सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान हवाई करतब दिखाए। इस रोडशो में बड़ी संख्या में समर्थक उमड़े, जो प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पूरे रास्ते पर जमा हो गए थे। शहर के अहम स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने एक भव्य रोड शो में भाग लिया, कुंभाभिषेक और ध्वज पूजा सहित विशेष प्रार्थनाएं कीं और एक जनसभा को संबोधित किया।
बेंगलुरु और हैदराबाद में कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम को गुजरात के जामनगर पहुंचे, जहां निवासियों और क्चछ्वक्क समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने लाल बंगला में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। यह महोत्सव, भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रमुख प्रतीक तथा बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक इस मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
What's Hot
Saturday, June 13
सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी, 11 तीर्थों के पवित्र जल से किया कुंभाभिषेक
Previous Articleसुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में पकड़े गए तीन संदिग्ध, यूपी-बिहार से एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Next Article खाई में इनोवा कार गिरने से 6 पर्यटकों की मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

