कोरबा। शहर के मुख्य सडक़ों के मनमाने तरीके से गाडिय़ों की पार्किंग के मामले लगातार आ रहे हैं इसके कारण पर बुरा असर पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने पिछली रात पेट्रोलिंग के दौरान ऐसी कई गाडिय़ों पर लॉक की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जब तक वाहन चालक जागरूक नहीं होंगे, कार्रवाई जारी रहेगी।
विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा खुद विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण करने के साथ स्थिति पर नजर रखे जा रही है। सडक़ जाम होने के पीछे के कारणों को जानने के साथ इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फील्ड स्टाफ को इसके लिए स्वतंत्र किया गया है। इसी के अंतर्गत शाम से रात तक आसपास के हालातो का नजर रखने के साथ कार्यवाही जारी है। ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से नहर पुल के रास्ते में मनमानी तरीके से गाडिय़ों को कहीं भी पार्क करने की तस्वीर पुलिस ने ली और फिर उनमें लॉक करने की कार्रवाई की। ऐसे हर मामले में पेनल्टी की गई और कहा गया कि नियम पालन नहीं करने पर एक्शन होगा ही।
What's Hot
Thursday, August 20
पावर हाउस रोड में नियम तोडऩे पर कई वाहनों को लॉक किया ट्रैफिक पुलिस ने
Next Article 11 May 2026: e-paper
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

