नई दिल्ली। केरलम के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। नई दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ हुई बैठकों के बाद के सी वेणुगोपाल और वी डी सतीशन के समर्थन में लॉबिंग और तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता ए के एंटनी इस फैसले में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अंतिम फैसला लेने से पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के सहयोगी दलों से भी चर्चा की जा सकती है।
तीनों प्रमुख दावेदार
- के सी वेणुगोपाल
- वी डी सतीशन
- रमेश चेन्निथला
हाईकमान के अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। तीनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता के पक्ष में माहौल बनने का दावा कर रहे हैं।
वेणुगोपाल खेमे की डिमांड
वेणुगोपाल खेमे का मानना है कि कांग्रेस विधायक दल में उनके पक्ष में बहुमत की भावना और राष्ट्रीय स्तर पर उनके संगठनात्मक अनुभव को नेतृत्व महत्व दे सकता है। साथ ही, पार्टी हाईकमान के कुछ वर्गों में उनके प्रति सकारात्मक राय होने की भी चर्चा है।

