कोलकाता, 12 मई ।
बंगाल के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के साथ ही सुवेंदु अधिकारी पूरे एक्शन मोड में दिख रहे हैं। सोमवार को पहले दिन रा’य सचिवालय नवान्न में उन्होंने रा’य के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ उ‘चस्तरीय बैठक की, जिसमें उनके सख्त तेवर नजर आए। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे हर चीज में हां में हां मिलाना बंद करें और रा’य के फायदे व विकास के लिए स्पष्ट सुझाव (राय) दें। अधिकारियों को उन्हें खुश करने के लिए काम करने की जरूरत नहीं है।उन्होंने सचिवों और प्रशासनिक अधिकारियों से निर्भय होकर काम करने को कहा और भरोसा दिलाया कि सही तरीके से काम करने वालों को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों के साथ खड़ी रहेगी। बैठक में रा’य के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, गृह सचिव संघमित्रा घोष, रा’य पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धिनाथ गुप्ता व कोलकाता पुलिस के आयुक्त अजय नंद समेत सभी विभागों के प्रधान सचिव व सचिव मौजूद थे। नवान्न सूत्रों के अनुसार, सुवेंदु ने बैठक में यह भी कहा कि अब से सरकारी परियोजनाओं, होर्डिंग्स या शिलापट्टों पर मुख्यमंत्री की अनुप्रेरणा से’ जैसे शब्द लिखने की आवश्यकता नहीं है, जैसा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में लिखा जाता था। उन्होंने साफ कहा कि सरकारी काम जनता के लिए होता है, किसी व्यक्ति विशेष की छवि बनाने के लिए नहीं। मुख्यमंत्री के इस बयान को रा’य में सरकार बदलने के बाद प्रशासनिक संस्कृति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद सुवेंदु ने पहले दिन नवान्न में विभिन्न स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक के बाद एक कई बैठकें कीं। शाम को उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों (डीएम-एसपी) और पुलिस आयुक्तों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। बैठक में रा’य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न सरकारी योजनाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक, बैठकों में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी धन का उपयोग बेहद जिम्मेदारी के साथ किया जाए। जहां विकास कार्यों की वास्तविक आवश्यकता है, वहीं खर्च किया जाए। अनावश्यक खर्च पर रोक लगनी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि केंद्र सरकार की जिन योजनाओं को पूर्ववर्ती सरकार के समय पूरी तरह लागू नहीं किया गया था, उन्हें अब प्राथमिकता के आधार पर रा’य में लागू किया जाए ताकि आम लोगों को सीधा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने बैठक में पिछली सरकार पर प्रशासन को राजनीतिक रूप से प्रभावित करने के लगते रहे आरोपों की ओर इशारा करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार प्रशासन को निष्पक्ष तरीके से चलाना चाहती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे किसी राजनीतिक दबाव में आए बिना नियमों के अनुसार काम करें। राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के इस रुख को प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर मुख्यमंत्री की अनुप्रेरणा जैसे शब्दों को सरकारी प्रचार से हटाने के निर्देश को नई सरकार की अलग कार्यशैली के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
लंबे समय से रा’य में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रचार में राजनीतिक व्यक्तित्व को प्रमुखता देने की परंपरा रही है, ऐसे में मुख्यमंत्री का यह बयान प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि सुवेंदु आने वाले दिनों में शासन और प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और खर्च में नियंत्रण को लेकर और सख्त कदम उठा सकते हैं।इससे पहले शपथ ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार रा’य सचिवालय पहुंचने पर नए मुख्यमंत्री सुवेंदु को कोलकाता व रा’य पुलिस द्वारा गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इस दौरान उनके स्वागत के लिए नवान्न के मुख्य प्रवेश द्वार पर कोलकाता और रा’य पुलिस के आला अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव व गृह सचिव मौजूद थे।
Wednesday, May 20
बंगाल में एक्शन मोड में दिखे सुवेंदु अधिकारी अफसरों से बोले- सिर्फ हां में हां मिलाना करें बंद
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

