असम। असम में लगातार दो बार सीएम बनने वाले सरमा पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री होंगे। वैसे असम में यह राजग सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन ने पहली बार 2016 में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता संभाली थी, जबकि 2021 में सरमा सीएम बने थे।
हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार के सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचे। उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा, यहां आकर हम बहुत खुश हैं।
हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी पहुंचे हैं। अतुल बोरा असम गण परिषद के अध्यक्ष हैं और जबकि बोरो बीपीएफ की विधायक हैं और यह दोनों राज्य की पूर्व सरकार में भी मंत्री थे। निओग भी पूर्व सरकार में मंत्री थीं। उधर तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री हैं और 2026 के चुनाव से उन्होंने राज्य की राजनीति में वापसी की है। सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित 40 से अधिक राजग मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के उपस्थित रहने की उम्मीद है। असम में राजग सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार रात गुवाहाटी पहुंच गए। मुख्यमंत्री सरमा और अन्य भाजपा नेताओं ने बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया। एक पोस्ट में सरमा ने कहा कि हम उनके निरंतर आशीर्वाद और मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा समारोह में शिरकत करने वाले कई गणमान्य और दिग्गज नेता भी सोमवार शाम गुवाहाटी पहुंच गए। सोमवार रात एक्स पोस्ट पर सरमा ने कहा- मेरे चार सहयोगी कल मेरे साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चारन बोरो और श्रीमती अजन्ता निओग शामिल हैं।राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। चार मंत्रियों में से दो सहयोगी दलों से होंगे यानी एक असम गण परिषद (अगप) से और एक बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से।
What's Hot
Saturday, June 13
लगातार दूसरी बार हिमंत बिस्वा सरमा ने ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी मंच पर मौजूद
Previous Article100 करोड़ के घूसकांड में दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

