कोलकाता, १३ मई ।
कोलकाता से सटे हावड़ा शहर के शिवपुर इलाके में चुनाव बाद हिंसा के आरोपित स्थानीय टीएमसी नेता शमीम अहमद उर्फ बोर के घर मंगलवार को पुलिस की छापेमारी में चौंकाने वाला राजफाश हुआ।घर की तलाशी के दौरान पुलिस अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब टीएमसी नेता के चार मंजिला मकान के अंदर बना एक बड़ा सा आलीशान गुप्त ठिकाना मिला, वह काफी लग्जरी तरीके से बनाया गया है। इसके भीतर कई अत्याधुनिक कमरे मिले। बताया गया कि मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच गुप्त सीढिय़ों के जरिए इसमें आने-जाने की व्यवस्था की गई थी, जिसे बाहर से देखकर समझ पाना संभव नहीं था। पड़ोसियों को इसकी भनक नहीं थी।इसका राजफाश उस वक्त हुआ जब हाल में चुनाव बाद शिवपुर इलाके में हुई हिंसा और एक भाजपा कार्यकर्ता के घर बमबाजी के मामले में हावड़ा सिटी व शिवपुर थाने की पुलिस शिवपुर के चउड़ा बस्ती इलाके में शमीम को गिरफ्तार करने पहुंची थी। शमीम और उसकी पूर्व पार्षद पत्नी शमीमा खातून घर पर नहीं मिले। फिलहाल शिवपुर थाना पुलिस ने उसके मकान को सील कर दिया है और फरार शमीम की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। रामनवमी हिंसा मामले में भी है आरोपित शमीम पर कुछ साल पहले रामनवमी शोभायात्रा पर हमले के बाद हुई हिंसा में शामिल होने और पुलिस स्टेशन पर हमले जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं। करीब तीन वर्ष पहले शिवपुर में रामनवमी शोभायात्रा पर हमले के आरोप में एनआईए ने भी शमीम को गिरफ्तार किया था।
What's Hot
Monday, June 8
हावड़ा में टीएमसी नेता के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

