गुरूग्राम, १३ मई ।
एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ईंधन बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का लंबा काफिला चर्चा का विषय बन गया। मंगलवार को गुरुग्राम के लघु सचिवालय के सामने मंत्री के साथ करीब 10 गाडिय़ां चलती नजर आईं। ऐसे में आम लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण देश आर्थिक और वैश्विक परिस्थितियों के चलते ईंधन बचत की जरूरत महसूस कर रहा है, तब जनप्रतिनिधियों और सरकारी तंत्र को भी व्यवहारिक उदाहरण पेश करना चाहिए।लोगों का कहना है कि यदि बड़े पदों पर बैठे लोग सादगी और संसाधनों के संयमित उपयोग का संदेश अपने आचरण में नहीं दिखाएंगे तो आम जनता तक उसका प्रभावी संदेश पहुंचना मुश्किल होगा। ऐसे समय में सरकार और जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचते हुए ईंधन बचत के प्रति गंभीरता दिखाएं।
What's Hot
Saturday, June 13
पीएम मोदी की ईंधन बचाने की नसीहत केंद्रीय मंत्री का लंबा मिला काफिला
Previous Articleसांगली में मंदिर की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत, 14 घायल
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

