नईदिल्ली १३ मई ।
वैश्विक संकट के बीच ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर अब नेताओं और मंत्रियों के बीच भी दिखाई देने लगा है। बुधवार को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने मेट्रो से सफर कर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कपिल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta और सभी मंत्रियों ने संकल्प लिया है कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करेंगे या जरूरत पडऩे पर केवल एक सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर मेट्रो यात्रा की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि आज सुबह उन्होंने दिल्ली मेट्रो से सफर किया। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आम जनता से लेकर जनप्रतिनिधियों तक में जागरूकता बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार को दिल्ली सरकार के मंत्री ्रAshish Sood भी मेट्रो और ई-रिक्शा से सरकारी बैठकों व कार्यक्रमों में पहुंचे थे। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय राज्य मंत्री Rao Inderjit Singh लंबे वाहन काफिले के साथ सडक़ों पर नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी देखने को मिली।
What's Hot
Saturday, June 13
पीएम मोदी की अपील का असर, मेट्रो से दफ्तर पहुंचे दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, ईंधन बचत का दिया संदेश
Previous Articleगिरफ्तार मजदूरों की रिहाई की मांग में रायपुर में विरोध प्रदर्शन
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

