सराहनीय कार्य,भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण, बलौदा बाजार रोड, रायपुर के द्वारा गांधी जयंती 2026 के अवसर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया जिसमें भारत विकास परिषद्, संकल्प शाखा,रायपुर के अनेक स्वयं सेवकों ने भी सहयोग दिया।
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर,भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण, बलौदा बाजार रोड, रायपुर के द्वारा गांधी जयंती 2026 के अवसर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया जिसमें भारत विकास परिषद्, संकल्प शाखा, रायपुर के अनेक स्वयं सेवकों ने भी सहयोग दिया। इस उपलक्ष्य में कार्यालय महालेखाकार आवासीय परिसर, रायपुर से मुख्य मार्ग तक की राह के आस पास सफाई करने का प्रयास किया गया।
रास्ते के आस पास लोगों के घर का कचरा, बच्चों का डायपर, शराब की खाली बोतलें, इत्यादि पड़ी हुई पाई गईं। वह रास्ता भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण, कार्यालय महालेखाकार आवासीय परिसर एवं गैलेक्सी आइलैंड परिसर द्वारा उपयोग किया जाता है जहां नियमित रूप से नगर निगम का वाहन कचरा ले जाने के लिए आता रहता है। इसके पश्चात भी कचरा रास्ते के आस पास फेंककर प्रदूषण करना सभ्य समाज को शोभा नहीं देता है। उस मार्ग में कूड़ा दान भी निर्मित है किन्तु कूड़ा उसमें ना डालकर सड़क के किनारे फेंके हुए मिले जिसे इकट्ठा करके हटाया गया।
मार्ग में एक रुकी हुई बाइक पर दो सजनों द्वारा एक पैकेट से नमकीन निकालकर उपयोग किया जा रहा था जिसके पश्चात वह खाली पैकेट कूड़ादान में ना डालकर रास्ते के किनारे फेंका जाता। इसे देखकर श्रमदान दे रहे सज्जनों के द्वारा समीप में प्रतीक्षा की गई एवं समाप्त होने के पश्चात वह खाली पैकेट लेकर जमा किए गए कचरे में डाला गया।
इस स्वच्छता के पश्चात पितृ पक्ष को ध्यान में रखते हुए पित्रों की स्मृति में भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण की भूमि में वृक्षारोपण भी किया गया। यह उस उद्देश्य से किया गया कि जिस प्रकार पित्रों की छात्रा छाया में हम आज स्वास्थ्य एवं समर्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उसी प्रकार हमें वृक्षों की छात्र छाया की आवश्यकता है।
इस आयोजित स्वच्छता दिवस से सबको सीख लेनी चाहिए एवं प्रण करना चाहिए कि वे अपने निवास के आस पास ना तो गंदगी फेकेंगे ना किसी को फेंकने देंगे। स्वच्छता रखने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, मन प्रफुल्लित होगा, आपके निवास पर आ रहे आगंतुकों को अच्छा लगेगा, इत्यादि।



