सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और कम खर्च में भी सड़क सुरक्षा उपायों को अधिक पुख्ता करने हेतु अंतर्विभागीय लीड एजेंसी और रायपुर आर टी ओ के द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर,सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और कम खर्च में भी सड़क सुरक्षा उपायों को अधिक पुख्ता करने हेतु अंतर्विभागीय लीड एजेंसी और रायपुर आरटीओ के द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त विभाग परिवहन,पुलिस, स्वास्थ्य,राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। आई आई टी मद्रास से तकनीकी विशेषज्ञ हेमंत शर्मा ने दुर्घटनाओं से संबंधित सर्वे की विस्तृत जानकारी दी। सड़क दुर्घटना के बाद दुर्घटना स्थल और वाहनों की बारीकी से जानकारी दर्ज करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों की जानकारी विस्तार से दी गई।
उक्त कार्यक्रम में आर टी ओ रायपुर आशीष देवांगन, लीड एजेंसी के स्टेट कोऑर्डिनेटर धीरज टाँक ,यातायात रायपुर से सहायक आयुक्त सीमा अहिरवार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रेशमा केरकेट्टा और सभी विभागों से लगभग 90 कर्मचारी उपस्थित रहे।

