एमसीबी,जनकपुर। नगर पंचायत जनकपुर के विभिन्न वार्डों में नगर सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व ठेकेदार के माध्यम से लगवाया गया स्ट्रीट लाइट में गुणवत्ता की कमी से आए दिन खराब रहती है, जिससे वार्डवासी अँधेरे में रहने को मजबूर हो रहे है। वहीं वार्डवासियों में नाराजगी देखकर नगर पंचायत जनकपुर के वार्ड क्रमांक 01 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की वार्ड पार्षद मालती मदन तिवारी के नेतृत्व में वार्डवासियों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भरतपुर को सौंपकर बताए कि नगर पंचायत द्वारा वार्ड में लगवाया गया स्ट्रीट लाइट आए दिन खराब होकर बंद हो जाती है। स्ट्रीट लाइट के गुणवत्ता की जांच एवं स्थायी सुधार की लगातार मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आगे बताया कि वार्ड में लगी कई स्ट्रीट लाइटें पिछले लंबे समय से खराब होकर बंद पड़ी हैं, जिससे शाम होते ही रात में पूरे वार्ड में अंधेरा बना रहता है। यह वार्ड से बाइपास रोड निकली है जहाँ से क्षेत्र के आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों का आवागमन लगातार बना रहता है। अंधेरे के कारण दुर्घटना एवं जनहानि की आशंका भी बनी रहती है। पार्षद मालती मदन तिवारी ने आरोप लगाया कि करीब 2 महीने पहले स्ट्रीट लाइट में लगे जंक्शन बॉक्स के उपकरण, जिनमें टाइमर सहित अन्य उपकरण सामग्री को ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा खराबी बताकर निकालकर ले गया है। लेकिन आज दिनांक तक उक्त सामान वापस नहीं लगाया गया, जिसके कारण स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पूरी तरह ठप्प पड़ गयी है। उन्होंने ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि स्ट्रीट लाइट लगाए हुए लगभग एक वर्ष हुआ है लेकिन गुणवत्ता की कमी के कारण आए दिन खराब रहती है। वहीं पार्षद सहित वार्डवासियों ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों पर आरोप लगाया कि लगातार शिकायत के बाद औपचारिक मरम्मत का दिखावा कर दी जाती है जिससे कुछ दिनों में ही लाइट बंद हो जाती है। वार्ड 01 के पार्षद एवं वार्डवासियों ने एस. डी. एम. भरतपुर से मांग किए है कि गुणवत्ताहीन खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल स्थायी रूप से सुधार कार्य कराया जाए एवं जंक्शन बॉक्स से निकाले गए उपकरणों को पुन: लगाया जाए।
What's Hot
Saturday, June 13
घटिया क्वालिटी से हुआ स्ट्रीट का काम नगर में, बार-बार हो रही अव्यवस्था
Previous Articleसोफी चौधरी ने टॉक शो की सफलता पर जताया आभार, खास नोट भी लिखा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

