मनेन्द्रगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्कूटी में शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 9 लीटर अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की है।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (आईपीएस) के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी कर बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी को रोका। तलाशी के दौरान वाहन चालक के कब्जे से गोवा कंपनी की अंग्रेजी व्हिस्की बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 पाव अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 9 लीटर को जप्त कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार 750 रुपये आंकी गई है साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस जुपिटर स्कूटी भी जप्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारस मणि प्रजापति पिता रमेश प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06 इंटा भ_ा दफाई झगराखाण्ड थाना जिला एमसीबी के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा सहित आरक्षक प्रमोद यादव, जीतेन्द्र ठाकुर, दीप नारायण तिवारी एवं सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने स्पष्ट कहा है की जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा।
What's Hot
Saturday, June 13
बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से शराब तस्करी, एक युवक गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

