कोरबा। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ बिलासपुर संभाग के आह्वान पर संभाग के समस्त वनमंडलों में वनकर्मियों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया है। आंदोलन के प्रथम चरण में कल 13 मई को वनकर्मियों ने काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन शासकीय कार्य को प्रभावित किए बिना किया। उनका कहना है कि संभाग के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के निवेदन और समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संगठन की मांगों का भी अनेदखा हो रहा है। छत्तीसगढ़ वनकर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रीतम पुराइन ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन का द्वितीय चरण 18 मई को होगा जिसमें वन संरक्षक बिलासपुर कार्यालय के समक्ष भोजन अवकाश पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन संघ के बैनर तले वनकर्मियों द्वारा किया जाएगा। कोरबा जिले में प्रथम चरण में कटघोरा एवं कोरबा वनमंडल के जटगा, कसनिया डिपो, कोरबा, बालको, केंदई, कुदमुरा, पाली, करतला सहित विभिन्न रेंजों में पदस्थ कर्मियों ने हाथी में काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
What's Hot
Thursday, August 20
पहले चरण में काली पट्टी लगाकर किया काम
Previous Articleआईसीडीएस में हटेंगे अनावश्यक वाहन
Next Article पहले चरण में काली पट्टी लगाकर किया काम
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

