आलिया भट्ट अब कान फिल्म फेस्टिवल में रंग जमाने पहुंच चुकी हैं। अभिनेत्री ने ओपनिंग सेरेमनी में लॉरियल पेरिस की एंबेसडर के रूप में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। पहले तो उन्होंने अपने बार्बी लुक से फैंस को घायल किया और अब अपने दूसरे लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें वह पीच कलर का बॉडी-हगिंग गाउन पहने नजर आ रही हैं और यह लुक उन पर बेहद जंच रहा था।
रिया कपूर द्वारा स्टाइल किए गए तमारा राल्फ के कस्टम मेड गाउन में आलिया बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल लग रही थीं। कान्स में पहले लुक से डिज्नी प्रिंसेस जैसी वाइब बिखेरने के बाद, आलिया ने अपने दूसरे लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जिस पर रिएक्ट करते हुए कई सोशल मीडिया यूजर एक्ट्रेस की तारीफ करते भी दिखे।
इस साल रेड कार्पेट पर आलिया ने पीच कलर का बॉडी-हगिंग गाउन पहना था, जिसमें सेंटर में डीप इल्यूजन डिटेल के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन था। गाउन का सिल्हूट स्लीक, स्ट्रक्चर्ड और एलिगेंट था, जो आलिया के पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था।
ड्रेस में लटकते शिफॉन के ड्रेप्स ने इस ड्रेस को और भी खूबसूरत बना दिया, जो आलिया के लुक में ग्रेस को एड कर रहा था। पीच के पेस्टल शेड ने पूरे लुक को फ्रेश और सोफिस्टिकेटेड बनाए रखा। यह एक ऐसी ड्रेस थी जिसमें जिसे परफेक्ट कट्स और ड्रेपिंग टेक्निक्स के साथ तैयार किया गया था।
ज्वेलरी की बात करें तो आलिया भट्ट ने अपने दूसरे कान 2026 के रेड कार्पेट लुक को एक खूबसूरत स्टेटमेंट नेकलेस के साथ पूरा किया, जिसमें चमकीले हीरों के साथ पीच कलर के रत्न जड़े हुए थे। ये नेकलेस आलिया के तमारा राल्फ कॉउचर गाउन के साथ मैच कर रहा था, जिससे पूरे लुक में विंटेज ग्लैमर जुड़ गया।
वहीं मेकअप की बात करें तो ड्रेस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने खूबसूरत न्यूड पिंक लिपस्टिक के साथ ग्लोइंग मेकअप किया था साथ ही आंखों को हल्के से डिफाइन किया और पिंक ब्लश का इस्तेमाल किया। वहीं आलिया ने अपने बालों को ब्लो-ड्राई करके बीच से मांग निकालकर भरपूर वॉल्यूम दिया, जो काफी खूबसूरत लग रहा था।
Wednesday, May 20
कान 2026 में छाईं आलिया भट्ट पहले डिज्नी प्रिंसेस बन छाईं
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

