नई दिल्ली। कर्नाटक के विजयपुरा शहर में शुक्रवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक पुराने की छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गुरुनाथ बडिगेरा (35), उनकी पत्नी ज्योति बडिगेरा (28), और उनके दो बच्चे कलम्मा बडिगेरा (13) और कीर्ति बडिगेरा (9) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना विजयपुरा जिले के आलमला तालुका के मोराटागी गांव में हुई। दरअसल, इनके खुद के घर में मरम्मत का काम चलने के कारण यह लोग एक पुराने घर में किराए पर रह रहे थे। इस दौरान परिवार के चारों सदस्य सो रहे थे, और अचानक भारी बारिश और तेज हवा के कारण मकान की छत उन पर गिर गई। इसके बाद वे मलबे के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दमकल की टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि यह घटना सिंदगी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई है।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Wednesday, May 20
घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

