वाशिंगटन। इजरायल और लेबनान युद्धविराम को 45 दिनों के लिए और बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। यह जानकारी दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहे अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने दी है।
हालांकि अमेरिका की मध्यस्थता में पूर्व में हुए युद्धविराम के दौरान भी लेबनान में इजरायली हमले होते रहे और हिजबुल्ला के प्रभाव वाले दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों की इस्लामी लड़ाकों से लड़ाई चलती रही।

