माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन का ऐलान साल की शुरुआत में किया गया था। यह एक डार्क कॉमेडी है, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशन की कमान सुरेश त्रिवेणी ने संभाली है, जिन्हें तुम्हारी सुलु (2017) के लिए जाना जाता है। मातृत्व दिवस के अवसर पर अभिनेत्री ने फिल्म की पहली झलक जारी की थी। अब नए पोस्ट के जरिए उन्होंने टीजर रिलीज पर अपडेट दिया है।
माधुरी ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन दिया, सबसे बहुप्रतीक्षित कांड आ रहा है, माताओं, बहनों और पूरे परिवार के लिए। मां बहन, जल्द आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। इसका टीजर आज 15 मई को जारी किया जाएगा। फिल्म एक रूढि़वादी मोहल्ले में रहने वाली मां-बेटियों की जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक अनचाहे अपराध में फंस जाती हैं। तृप्ति और धर्णा दुर्गा ने इसमें बेटियों का किरदार निभाया है। रवि किशन भी इसका हिस्सा हैं।
What's Hot
Saturday, June 13
माधुरी दीक्षित बनेंगी मां, बेटी बनी तृप्ति डिमरी, आज आएगा मां बहन का टीजर
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

