रायपुर,राजधानी के विधायक पुरंदर मिश्रा से,10 हजार रूपए ठगी का मामला सामने आया है,
छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है, कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। बीते दिनों पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट की घटना सामने आई थी, लेकिन अब बदमाशों ने रायपुर के भाजपा विधायक को निशाना बनाया है। ठगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा से 10000 की ठगी की है, जानकारी के मुताबिक, नितिन नवीन के PA बनकर बीजेपी विधायक से ठगी के इस वारदात को अंजाम दिया गया है। विधायक की शिकायत पर खम्हारडीह थाना में FIR दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि,रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के PA बनकर ठगी की गई है, ठगों ने विधायक को कॉल कर खुद को नितिन नवीन का पीए बताया और विधायक से दस हजार रुपये की मांग की। वही, MLA ने पहले 4,500, फिर 5500 दो बार में 10000 रूपए ट्रांसफर किए। जैसे ही ठगी की भनक लगी तो रायपुर के खम्हारडीह थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुँचती है। क्राइम ब्रांच और खम्हारडीह पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है,
What's Hot
Wednesday, June 10
बड़ी खबर,ठगों के झांसे में फंस गए रायपुर के विधायक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के फर्जी पीए बनकर लगाया काल भाजपा विधायक,फटाफट ट्रांसफर कर दिए पैसे,
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.


