बड़ी खबर,छत्तीसगढ़ में बकरीद अवकाश की तारीख में राज्य सरकार ने किया बदलाव,अब 28 मई को रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, शासन ने किया आदेश जारी देखिये,

रायपुर,छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में संशोधन किया है।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार,पहले बकरीद के लिए 27 मई बुधवार को अवकाश घोषित किया गया था,जिसे बदलकर अब 28 मई गुरुवार कर दिया गया है।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विभाग की पूर्व अधिसूचना घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाशों की सूची में बकरीद के लिए 27 मई का अवकाश निर्धारित था,अब राज्य शासन ने आंशिक संशोधन करते हुए 28 मई 2026 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है।इस निर्णय के बाद राज्य के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे।

