बड़ा सवाल,क्या देश में संभव है रिश्वत बंद होना,बिलासपुर में रिश्वत मांगने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित,वीडियो वायरल होने पर SSP ने की कार्रवाई,

बिलासपुर,रिश्वत मांगने के आरोप में बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने सरकंडा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शोभित केवर्त को निलंबित कर दिया है। आप को बता दें मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार,पूरा मामला इस प्रकार से है,प्रधान आरक्षक पर एक प्रकरण में आरोपियों को छोड़ने के एवज में रिश्वत मांग रहा था,पीड़ित परिजन प्रधान आरक्षक को रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए बातचीत के दौरान अपने मोबाइल से इस पूरी काली करतूत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वीडियो के सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार के आरोपी प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। SSP ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

