बिलासपुर,सरकार कुछ तो करो ऐसे लोगों पर,देखिए वीडियो कैसे मैडम बीच सड़क बियर उड़ाकर मना रही हैं अपनाजन्मदिन,कानून का कैसे बना रही हैं मजाक,रील बनाने का शौक इस तरह से सिर चढ़कर बोल रहा है,
बिलासपुर,सोशल मीडिया में
आपत्तिजनक और यातायात उल्लंघन के रील,वीडियो वायरल होने के लगातार पुलिसिया कार्यवाही और अपील का असर ज़मीन पर होते दिखाई नहीं दे रहा है। सरकारें भी मूक दर्शक बनकर तमाशा देखती है,फिर एक बार जन्मदिन का जश्न मनाने के नाम पर युवाओं की खतरनाक और आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बिलासपुर जिले में वायरल वीडियो में एक युवती नेशनल हाईवे पर खुलेआम हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं। चलती गाड़ी की चढ़कर एक युवती एक से बढ़कर एक पोज रुपी स्टंट करती दिखाई दे रही है, इतना ही नहीं बीच सड़क बियर उड़ाकर जश्न मनाते भी नजर आ रही है।
वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले के सकरी-पेंड्रीडीह हाईवे का है। देर रात हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर इस तरह की हरकतों पर सवाल खड़े हो रहे है, वीडियो में युवाओं का बेखौफ अंदाज साफ दिखाई दे रहा है,मानो कानून का कोई डर ही न हो।


