
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के चारभाठा में स्थानीय निवासियों की मांग और आग्रह पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों (जिला पंचायत और जनपद सदस्यों सहित अन्य नेताओं) द्वारा नवीन देशी-विदेशी शराब दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।इस उद्घाटन कार्यक्रम के बाद से क्षेत्र की राजनीति और सोशल मीडिया में काफी गहमागहमी देखी जा रही है।
इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सरकार का नया नारा,विकास नहीं पहुँचा पा रहे तो क्या हुआ, घर-घर बोतल ज़रूर पहुँचाएंगे,
चारभाठा,डोंगरगढ़ में भाजपा नेताओं ने शराब दुकान का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया…

