
रायपुर,सीएम हाउस में हाई लेवल मीटिंग रात 2बजे तक चली,
इस बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री बैठक में रहे मौजूद
और संगठन के बड़े नेता मुख्यमंत्री निवास में मौजूद रहे,
आप को बतादें अचानक इस बैठक के लिए कोई मंत्री राजस्थान से लौटे
कोई मंत्री झारखंड से लौटे
कोई मंत्री तखतपुर से लौटे
कुछ मंत्री अपने क्षेत्र में रुकने वाला थे वहाँ से बुलाए गए
सभी की धड़कने बढ़ी हुई थी,किसी को कोई जानकारी नहीं थी इस बैठक का एजेंडा क्या था,
एक तरफ राजधानी के मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है, झमाझम बारिश हो रही थी वहीं दूसरी तरफ राजधानी में इस बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे थे,
CM हाउस में सभी मंत्रियों के साथ 5 घंटे चली बैठक रात 2 बजे मुख्यमंत्री निवास से निकले सभी मंत्री
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठक को लेकर साफ किया कि हर 3 महीने में होने वाली बैठक है,मंत्रियों के प्रभार जिलों को लेकर सब तरह की चर्चा हुई,डिप्टी सीएम के इस बयान से यह बात भी सामने निकल कर आ रही है कि बैठक महत्वपूर्ण नहीं थी तो बैठक दिन में भी हो सकती थी,अब देखने वाली बात होगी कि जो छत्तीसगढ़ में चर्चा का बाजार मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर गर्म है क्या वास्तव में छत्तीसगढ़ मंत्री मंडल में कुछ बड़ा बदलाव आने वाले समय में देखने को मिलेगा,

