
रायपुर, छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 के प्रदेश अध्यक्ष बब्बन सिंह के द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
घोषित कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है—
मनीष सिंह – प्रदेश मीडिया प्रभारी
अजय सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष
शंभू सिंह – प्रदेश महामंत्री
रविंद्र सिंह – प्रदेश संगठन मंत्री
रंजय सिंह – प्रदेश महामंत्री
जयप्रकाश सिंह – प्रदेश संगठन मंत्री
अमरजीत सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष
राणा अंकित सिंह – प्रदेश संगठन मंत्री
पुष्पेंद्र सिंह – प्रदेश कोषाध्यक्ष
त्रिभुवन सिंह – प्रदेश संगठन मंत्री
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने,समाज को संगठित करने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

