
दो साल के कार्यकाल में 10 अरब 95 करोड़ लगाकर विष्णुदेव सरकार का चेहरा चमकाने का भरसक प्रयास किया गया..
इन आंकड़ों को देखिए फिर आप खुद समझिए जनता के पैसो का किस तरह से इस्तेमाल किया जाता है, सरकारें किस तरह से अपनी बाववाही के लिए जनता का पैसा सिर्फ व सिर्फ अपना चेहरा चमकाने में उड़ा रहीं हैं,
रायपुर,छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सरकार ने जनवरी 2024 से मार्च 2026 के बीच प्रचार-प्रसार पर 1,095 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इस भारी-भरकम राशि का उपयोग राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के व्यापक प्रचार के लिए किया गया।प्रचार-प्रसार पर हुए इस भारी खर्च को लेकर विपक्ष और आम जनता के बीच तीखी बहस छिड़ गई है।खर्च और आंकड़ों से जुड़े प्रमुख बिंदु:14 महीने का खर्च: जनसंपर्क विभाग के प्रभार वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में जानकारी दी थी कि 1 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2025 के बीच केवल विज्ञापनों और प्रचार पर 332 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए थे।कुल बजट राशि: इस अवधि के दौरान प्रचार विज्ञापनों के लिए कुल 463.21 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।माध्यम: यह बजट प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना के विज्ञापन के लिए इस्तेमाल किया गया।

