
रायपुर,छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है,
विधानसभा में आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि प्रदेश में 705 शराब दुकानें संचालित हैं,वहीं स्कूलों और राजमार्गों की 50 से 100 मीटर की परिधि में अभी भी 66 मदिरा दुकानें संचालित हैं। सबसे हैरान करने वाली बात है कि
लैलूंगा शहरी क्षेत्र की शराब दुकान को लेकर विधायक विद्यावती सिदार ने बताया कि प्रशासन को बार-बार आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मंत्री देवांगन ने स्पष्ट किया कि जून 2026 की स्थिति में राज्य में कुल शराब दुकानों की संख्या 705 हो चुकी है।मंत्री ने अब इस मामले में पुनःपरीक्षण का आश्वासन दिया है,मंत्री ने अपने लिखित जवाब में बताया कि 31 दिसंबर,2023 की स्थिति के दौरान राज्य में कुल 672 मदिरा दुकानें संचालित थीं। इसमें 172 देशी मदिरा दुकानें, 304 विदेशी मदिरा दुकानें, 167 कम्पोजिट देशी मदिरा दुकानें, 01 कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान और 28 प्रीमियम मदिरा दुकानें शामिल थीं। अभी जून, 2026 की स्थिति में राज्य में मदिरा दुकानों की संख्या 705 हो गई है। वर्तमान में 109 देशी, 155 विदेशी, 239 कम्पोजिट देशी,154 कम्पोजिट विदेशी और 48 प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित हैं। इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकतें हैं कि छत्तीसगढ़ में सुशासन कि सरकार शराब को लेकर कितनी संवेदनशील है,

