छत्तीसगढ़ में एक और कारनामा देखिए,बारिश ने खोली पोल,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 14 लाख की तांबे की प्रतिमा निकली सीमेंट की,ये भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है, 🤔🤔🤔
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा स्थित अटल परिसर का मामला है।जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा लगाई गई थी,
हाल की बारिश के बाद प्रतिमा की बाहरी परत कई जगह से उखड़ गई।
इसके बाद आरोप लगा कि करीब 14 लाख की लागत से लगाई गई प्रतिमा को तांबे (कॉपर) की बताकर स्थापित किया गया था,जबकि अंदर सीमेंट/कंक्रीट का ढांचा है और ऊपर तांबे जैसा रंग किया गया है।
मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। विपक्ष ने निर्माण की गुणवत्ता और खर्च की जांच की मांग की है।
प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से इस मामले में जवाब मांगा गया है।यदि जांच में अनियमितता साबित होती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी ये बड़ा सवाल है,

