बड़ी खबर राजधानी रायपुर में महिला के साथ दरिंदगी, महिला को शराब पिलाकर कई स्थानों पर चार लड़कों ने किया गैंगरेप,स्कूल परिसर में भी किया बलात्कार,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर,राजधानी में एक महिला को शराब पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।महिला की शिकायत के आधार पर आजाद नगर थाना पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है,जबकि घटना में एक नाबालिग के शामिल होने की जानकारी के बाद उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई,साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता, बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है,उसने पुलिस में शिकायत कि कुछ युवकों ने पहले उसे शराब पिलाई।इसके बाद उसे सरोना क्षेत्र के साथ साथ अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुश्कर्म किया महिला ने स्कूल परिसर में भी उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।
महिला की शिकायत के बाद आजाद चौक थाना पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज किया। जांच में घटनास्थल डीडी नगर थाना क्षेत्र से संबंधित पाए जाने के बाद प्रकरण को आगे की कार्रवाई के लिए डीडी नगर पुलिस को सौंप दिया गया। डीडी नगर पुलिस ने
शिवा,आयुष और दुर्गा को गिरफ्तार किया है,वहीं नाबालिग की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ किशोर न्याय कानून के तहत कार्यवाही की गई,पुलिस आगे की जांच में जुट गई है,

