बड़ी खबर,लो भाई लोग देश हित में सरकार का एक और बड़ा फैसला,चीनी ने बढ़ाई मिठास की कीमत,65 रुपये किलो पहुंचा भाव,त्योहारों से पहले एथेनॉल ने बिगाड़ा रसोई का बजट,
त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले देश में चीनी की कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।राज्य के कई शहरों में चीनी का खुदरा भाव करीब 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। देशभर में भी चीनी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक देश के कुछ प्रमुख बाजारों में थोक चीनी की कीमत करीब 5,800 रुपये से लेकर 6,000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। दो महीनों में थोक भाव में करीब 32 प्रतिशत की तेजी बताई गई है।
इस तेजी की बड़ी वजह घरेलू बाजार में उपलब्धता को लेकर चिंता है। मौजूदा सीजन में उत्पादन कम रहने के साथ-साथ चीनी के निर्यात और गन्ने से बनने वाले उत्पादों को एथेनॉल उत्पादन की ओर मोड़े जाने से सीजन के अंत में बचा हुआ स्टॉक कई दशकों के निचले स्तर पर पहुंच सकता है।

