देखिए वीडियो,रायपुर पुलिस को मिली सफलता,16 लाख की हेराफेरी कर दो साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
राजधानी रायपुर पुलिस फरार वारंटियों की धड़पकड़ तेज कर दी है,इसी कड़ी में रायपुर राजधानी के डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देश पर फरार वारंटियों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी दौरान मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय अमित सिंह पिता सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि, 16 लाख रुपये लेकर पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे थे।
आरोपी के विरुद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 173/2024, धारा 406, 408 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी नमन डिस्ट्रीब्यूटर्स, शारदा चौक में वर्कर/कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत था। दिनांक 24.05.2024 को दुकान संचालक द्वारा उसे यूको बैंक में जमा कराने हेतु दुकान की कलेक्शन राशि ₹1,00,000/- तथा दिल्ली से आए व्यापारी संजय वर्मा से प्राप्त ₹15,00,000/-, कुल ₹16,00,000/- की राशि सौंपी गई थी।
आरोपी द्वारा उक्त राशि बैंक में जमा न कराकर बेईमानी पूर्वक अपने पास रख ली गई तथा फरार हो गया। मामले में दिनांक 27.05.2024 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
प्रकरण में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 19.08.2026 की देर रात्रि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित सिंह को रायपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया,
आप को बता दें कि रायपुर पुलिस फरार वारंटियों और लंबे समय से गायब आरोपियों के लिए विशेष अभियान चला रही है।इसी के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे अदालत में पेश किया।अदालत ने आरोपी को जेल रिमांड भेज दिया है।

