सप्त सुरम ट्रस्ट की राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता “तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़ का आयोजन,15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार प्रथम पुरस्कार ₹50,000/-, द्वितीय पुरस्कार ₹25,000/- तथा तृतीय पुरस्कार ₹15,000/- प्रदान किया जाएगा।
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर,संगीत प्रतिभाओं को एक प्रतिष्ठित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता “तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद चयनित प्रतिभागी सेमीफाइनल एवं ग्रैंड फिनाले में अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। पंजीयन शुल्क ₹1,150/- निर्धारित किया गया है। ऑडिशन एवं सेमीफाइनल कराओके ट्रैक पर होंगे, जबकि ग्रैंड फिनाले लाइव बैंड के साथ आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल हिंदी गीत प्रस्तुत किए जा सकेंगे। सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा पूर्व में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश दिया जाएगा।
राज्य स्तरीय ऑडिशन की शुरुआत 29 नवंबर 2026, रविवार को भिलाई से होगी। भिलाई ऑडिशन प्रातः 10:30 से शाम 6:30 बजे तक गजानन स्टूडियो, कर्मा विद्यालय, शासकीय अस्पताल के पास, सुपेला, भिलाई में आयोजित होगा। इसके बाद रायपुर ऑडिशन 5 दिसंबर 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विमतारा हॉल, शांति नगर, माडु पिल्लई चौक, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
जगदलपुर ऑडिशन 13 दिसंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 से शाम 6:30 बजे तक चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन, जगदलपुर, बस्तर में होगा। अंबिकापुर ऑडिशन 20 दिसंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 से शाम 5:30 बजे तक होटल अलंकार ग्रीन, ब्रह्म रोड, अंबिकापुर, सरगुजा में तथा बिलासपुर ऑडिशन 27 दिसंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 से शाम 6 बजे तक होटल एम्परर पैराडाइज – ए वेंचर बाय यश पैलेस, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।
ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों का सेमीफाइनल 9 जनवरी 2027, शनिवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विमतारा हॉल, शांति नगर, रायपुर में कराओके ट्रैक पर आयोजित होगा। ग्रैंड फिनाले से पूर्व प्रतिभागियों की प्रैक्टिस 14 जनवरी 2027, गुरुवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसका स्थान शीघ्र घोषित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले 15 जनवरी 2027, शुक्रवार को शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक रायपुर में आयोजित होगा। ग्रैंड फिनाले में चयनित प्रतिभागी लाइव बैंड के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे। फिनाले स्थल की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार ₹50,000/-, द्वितीय पुरस्कार ₹25,000/- तथा तृतीय पुरस्कार ₹15,000/- प्रदान किया जाएगा।
सप्त सुरम ट्रस्ट ने छत्तीसगढ़ के सभी उभरते एवं प्रतिभाशाली गायकों से इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने की अपील की है। पंजीयन प्रारंभ हो चुका है।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
98279 28289 | 98711 24737 | 788 727 8659
आयोजक:
सप्त सुरम ट्रस्ट
“तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़”
राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता
What's Hot
Thursday, November 12
सप्त सुरम ट्रस्ट की राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता “तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़ का आयोजन,15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार प्रथम पुरस्कार ₹50,000/-, द्वितीय पुरस्कार ₹25,000/- तथा तृतीय पुरस्कार ₹15,000/- प्रदान किया जाएगा,रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.


