Author: newsindialive36@gmail.com

सिंघीतराई, सक्ती, 1 मई।  वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) संचालित चलित स्वास्थ्य इकाई अनेक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सामुदायिक विकास परियोजना ‘आरोग्य’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही में संचालित स्वास्थ्य शिविरों के जरिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां और चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परामर्श दिए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ‘आरोग्य परियोजना’ के जरिए अब तक लगभग 1500 ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं दी गईं। परियोजना का क्रियान्वयन स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल…

Read More

मुंबई: महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हुतात्मा स्मारक पहुंचकर संयुक्त आंदोलन में जान कुर्बान करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राज्य की समृद्ध परंपरा, विकास और योगदान को याद करते हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं। संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन (1956-1960) एक ऐतिहासिक जन आंदोलन था, जिसका मुख्य उद्देश्य मराठी भाषी लोगों के लिए मुंबई (बॉम्बे) सहित एक एकीकृत महाराष्ट्र राज्य का गठन करना था। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर हम सभी यहां हुतात्मा स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज…

Read More

ब्रजघाट। तीर्थ नगरी ब्रजघाट सहित तीन स्थानों पर वैशाख मास की बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। हर-हर गंगे के जयकारों से संपूर्ण गंगा तट गुंजायमान हो रहा है तो वहीं मंदिरों एवं गंगा तट पर मंत्रोचार, घंटों आदि की ध्वनि सुनाई दे रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल सतर्क दिखाई दे रहा है। गढ़मुक्तेश्वर के कच्चा घाट लठीरा, तीर्थ नगरी ब्रजघाट एवं बहादुरगढ़ क्षेत्र के पुष्पावती पूठ गांव में वैशाख मास की पूर्णिमा पर सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे है। बुद्ध पूर्णिमा होने…

Read More

मिजोरम। मिजोरम में पक्की शांति की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, लालमिंगथांगा सनाटे की लीडरशिप वाले आखिरी गुट, हमार पीपल्स कन्वेंशन (डेमोक्रेटिक) के कुल 43 सदस्यों ने गुरुवार को औपचारिक तौर पर अपने हथियार डाल दिए और समाज की मुख्यधारा में लौट आए। घर वापसी और हथियार रखने का समारोह आइजोल के पास सेसांग में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री लालदुहोमा, सीनियर मंत्री, विधायक, बड़े अधिकारी और हमार नेता शामिल हुए। यह समारोह 14 अप्रैल को सकावरदाई गांव में मिजोरम सरकार और गुट के बीच साइन हुए शांति समझौते के बाद हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए, लालदुहोमा ने कहा…

Read More

नई दिल्ली। भाजपा नेता वेंकटेश कुरुबारा की पिछले साल हुई हत्या मामले में प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने छह दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। पुलिस ने बताया कि जज सदानंद नागप्पा नायक ने रवि, विजय उर्फ मैलारी, धनराज, भीमा उर्फ भरत, सलीम और गंगाधर गवली को गुरुवार को सजा सुनाई। कोप्पल के एसपी राम एल. अरसिद्धि ने बताया, इस मामले में पिछले साल आठ अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दो महीने के भीतर ही 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई। आठ अक्टूबर, 2025 की रात कार सवार बदमाशों ने भाजपा युवा…

Read More

मिजोरम, 01 मई । मिजोरम के लुंगलेई स्थित जिला जेल से फर्जी कागज का इस्तेमाल कर 16 दोषियों के भागने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पिछले 4 महीनों के दौरान इन 16 दोषियों ने कोर्ट के जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी से रिहा हो गए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह धोखाधड़ी जनवरी में शुरू हुई थी और पिछले हफ्ते तक किसी को इसका पता तक नहीं था। वहीं, जब कोर्ट अधिकारियों को कुछ रिहाइयों को मंजूरी देने वाले रिकॉर्ड नहीं मिले, तब इसका खुलासा हो सका। इसके बाद 25 अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई…

Read More

नईदिल्ली 01 मई । व्यवसायिक सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने व्यवसायिक सिलिंडर की कीमतों में उछाल के मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, महंगाई मैन मोदी का चाबुक फिर चला। आज कमर्शियल सिलिंडर 993 रुपए महंगा हुआ। मोदी ने पिछले 4 महीने में कमर्शियल सिलिंडर के दाम इस तरह बढ़ाए। कांग्रेस ने कहा, कमर्शियल सिलिंडर सिर्फ 4 महीने में 1,518 रुपए महंगा हो गया। अभी साल के 8 महीने बाकी हैं। मोदी की वसूली जारी है…। मोदी…

Read More

चंडीगढ़, 01 मई । पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार को तीखे सियासी माहौल के बीच शुरू हुआ। कार्यवाही की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी चमन लाल, प्रख्यात फोटोग्राफर रघु राय और हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह ग्रेवाल समेत कई हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। सदन में शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद कार्यवाही को सुबह 11.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी सरकार आज विश्वासमत प्रस्ताव लाने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों ने सरकार को…

Read More