
नागपुर के एक छात्र अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को NTA द्वारा केंद्र के रूप में अबू धाबी आवंटित किए जाने की घटना सामने आई है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसे ‘तकनीकी खामी’ माना है और परीक्षा से पहले छात्र को नागपुर में ही नया सेंटर आवंटित कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया हैएनटीए (NTA) के अनुसार, छात्र ने अपनी प्राथमिकता में नागपुर, वर्धा और भंडारा शहरों को चुना था। लेकिन एडमिट कार्ड में सेंटर अबू धाबी (UAE) का आ गया, जिसके बाद परिजनों ने भारी चिंता और निराशा व्यक्त की क्योंकि उनके पास पासपोर्ट या वीज़ा की कोई व्यवस्था नहीं थी।इस मामले के सामने आने और शिकायतों के बाद, एनटीए महानिदेशक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि त्रुटि को सुधारकर संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा, जिसमें सेंटर नागपुर में ही होगा। बड़ा सवाल ये है कि एक बच्चे की परीक्षा होनी है जिसको दूसरे देश में सेंटर दे दिया गया इतनी बड़ी गलती आप बच्चे की मानसिकता का अंदाजा लगाइए कि उस बच्चे पर क्या बीतती होगी उसका पढ़ाई में मन कैसे लगेगा,लेकिन इस देश के सिस्टम को बच्चे या उसके परिवार की मानसिकता से क्या लेना देना वो तो सिस्टम की गलती मानकर बात खत्म कर दिए,क्या देश का सिस्टम ऐसा करेगा 🤪🤪🤪
नागपुर के छात्र का सेंटर अगर अबूधाबी पड़ा है तो इसमें क्या समस्या है प्रश्न पत्रों को पहुँचाने के बाद वायु सेना के जो विमान ख़ाली हैं,उन्हीं में से एक उसे ले जाएगा। सिम्पल समाधान ।

