देखिए वीडियो,क्या भाजपा के लिए अब गौवंश का मुद्दा खत्म हो गया❓छत्तीसगढ़ की सुशासन की सरकार में गौवंशों की दशा देखिए, मंत्रियों के बंगले के सामने कितनी बुरी तरह से गौवंशों को पीटा जा रहा है,बजरंगदल ने पुलिस में शिकायत कर कार्यवाही की मांग,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौ रक्षकों पर साधा निशाना,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर,नया रायपुर में मंत्रियों के बंगले के सामने गौवंशों को बुरी तरह से पीटने के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे लेकर गौ रक्षकों समेत बजरंग दल ने नराजगी जाहिर करते हुए मंदिर हसौद थाने में शिकायत दर्ज कराई है,बजरंग दल ने अपने शिकायती पत्र में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है,वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौ रक्षकों पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि कहां हो हे गौरक्षकों????
इसी दिन के लिए गौठान बंद करवाया था??
देखो भाजपा के मंत्रियों के घरों के बाहर कैसे बेरहमी से पिटाई हो रही है!
यही देखने के लिए भाजपा को वोट दिया था ना???
आप को बता दें मंत्रियों के बंगले के सामने बुरी तरह से गौवंशों को पीटा जा रहा है, यह एक संवेदनशील और गंभीर विषय है। सरकार द्वारा गौवंशों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए बड़े बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन इस घटना के बाद से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर बड़ा सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने पूर्व सरकार की योजना गौठानों को बंद करके गौ धाम योजना शुरू की लेकिन योजना सरकारी फाइलों में सिमट कर रह गई,छत्तीसगढ़ में गौवंश सड़कों पर दम तोड़ रहें है गौशालाओं में गौवंश दम तोड़ रहें हैं वहीं सकरार सिर्फ घोषणाओं और दावे करतीं नजर आ रही है,

