देखिए वीडियो,रायपुर राजधानी के थाना विधानसभा थाना प्रभारी की सक्रियता,त्वरित कार्यवाही,खालबाड़ा सद्दू निवासी हिस्ट्रीशीटर गोपाल टांडी को तलवार समेत किया गिरफ्तार,सड्डू बाजार में खुलेआम तलवार लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे की तलवार बरामद,आरोपी के विरुद्ध हत्या,हत्या का प्रयासआर्म्स एक्ट सहित,अलग अलग थानों में 18 प्रकरण पूर्व से दर्ज,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर,अपराध पर लगाम कसने को लेकर रायपुर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है इसी कड़ी में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर पुलिस ग्रामीण द्वारा अवैध हथियार रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय एवं दहशत उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज थाना विधानसभा पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सड्डू बाजार स्थित सुलभ शौचालय के पीछे एक व्यक्ति हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
मौके पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे की धारदार तलवार लेकर लोगों को भयभीत करते हुए मिला, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गोपाल ताण्डी निवासी खालबाड़ासड्डू, थाना विधानसभा, जिला रायपुर बताया।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *01 नग लोहे की धारदार तलवार* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 317/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
हिस्ट्रीशीटर आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड,
गिरफ्तार आरोपी गोपाल ताण्डी थाना विधानसभा का हिस्ट्रीशीटर एवं आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है।आरोपी के विरुद्ध रायपुर जिले के *थाना सिविल लाईन, आजाद चौक,पंडरी एवं विधानसभा में हत्या,हत्या के प्रयास,छेड़छाड़,पॉक्सो एक्ट,बलवा, मारपीट,आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं जुआ एक्ट सहित कुल 18 आपराधिक प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध समय-समय पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की जा चुकी है।उक्त आपराधिक प्रकरणों में आरोपी पूर्व में जेल निरुद्ध रह चुका है।

