राजधानी रायपुर में विधानसभा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,लम्बे समय से फरार दोआरोपी और स्थायी वारंटी समेत,सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी,छीलटई और चाकूबाजी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की,नए थाना प्रभारी के कार्य प्रणाली से थाना क्षेत्र में अपराध में आई कमी,
रायपुर से मनोज शुक्ला कि रिपोर्ट:-
रायपुर,विधानसभा थाना पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों और एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी,छीलटई और चाकूबाजी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
आप को बता दें जब से विधानसभा थाना प्रभारी का कार्यभार दुर्गेश्वरी चौबे ने संभाला है, विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध पर नियंत्रण देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में
पुलिस के अनुसार,फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी आधार पर आरोपितों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
करण नायक गिरफ्तारः थाना विधानसभा के अपराध क्रमांक 400/2026 में धारा 109, 3 (5) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में धारा 173 (8) के तहत विवेचना लंबित थी। मामले में करण नायक लंबे समय से फरार था। पुलिस ने तकनीकी जानकारी और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर उसकी पतासाजी कर गिरफ्तार किया।
फरार चल रहे अमर नायक भी पकड़ा गया,अपराध क्रमांक 278/2026 में धारा 296, 115, 351, 117(2), 109 (1) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे अमर नायक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से जानकारी जुटाने के साथ मुखबिरों को सक्रिय किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
स्थायी वारंटी बादशाह अली गिरफ्तारःविधानसभा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी बादशाह अली, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, दलदल सिवनी को भी गिरफ्तार किया है। तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पांच लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: थाना विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी,छीलटई और चाकूबाजी कर अशांति एवं भय का माहौल पैदा करने वाले पांच लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।पुलिस ने धारा 36 (च) आबकारी एक्ट तथा धारा 170/126, 135 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया,
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए फरार आरोपितों एवं वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी,चाकूबाजी और अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर निगरानी रखकर उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

