सारण, 08 मई ।
छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित एनएच-531 पर शुक्रवार की सुबह बनवार फ्लाईओवर ब्रिज के समीप हुए भीषण सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सडक़ किनारे खाई में जा गिरा। मृतकों के नाम व पता की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के प्रभाव से पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। वहीं नौ अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने कई घायलों की स्थिति नाजुक बताई है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने की भी जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में सवार सभी लोग सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र से जुड़े एक आर्केस्ट्रा दल के सदस्य थे। वे किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद एनएच-531 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सडक़ पर खून के धब्बे और वाहनों के टूटे हिस्से बिखरे पड़े थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को सामान्य कराया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
What's Hot
Friday, August 21
ट्रक और पिकअप की सीधी भिड़ंत में 3 की मौत, 9 घायल
Previous Articleआईआरसीटीसी घोटाले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव पर आरोप तय करने का आदेश टला, अब 22 मई को होगी सुनाएगी
Next Article हंतावायरस के 12 देशों में फैलने का खतरा मंडरा रहा
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

