ब्रिटिश कोलंबिया 12 मई। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक सडक़ हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे में एक सुजुकी जीएसएक्सआर मोटरसाइकिल टक्कर के बाद हवा में उछलकर ट्रैफिक सिग्नल पर जा फंस गई।रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा सरे और डेल्टा बॉर्डर के पास एक चौराहे पर हुआ। दुर्घटना के बाद का दृश्य इतना अजीब था कि वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। वायरल वीडियो और तस्वीरों में बाइक को ट्रैफिक लाइट के ऊपर लटका हुआ देखा जा सकता है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची इमरजेंसी टीम ने पूरे इलाके को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत जानलेवा नहीं है। हादसे के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
वहीं, दुर्घटना में शामिल कार चालक को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया। मौके से मलबा हटाने और दोनों वाहनों को हटाने के लिए पुलिस ने स्कॉट रोड को 70वीं एवेन्यू और 72वीं एवेन्यू के बीच अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने हादसे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। मामले की जांच जारी है। जिस बाइक का हादसा हुआ, वह सुजुकी की फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट बाइक जीएसएक्सआर है। यह बाइक 999.8 सीसी इनलाइन-4 इंजन के साथ आती है।यह इंजन करीब 203 हॉर्सपावर और 117 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है। बाइक में कई आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यह मॉडल कुछ समय के लिए भारत में भी बेचा गया था, लेकिन कम मांग के कारण कंपनी ने इसकी बिक्री बंद कर दी थी।
Wednesday, May 20
कनाडा में अजीब हादसा, ट्रैफिक सिग्नल पर जा लटकी सुजुकी GSXR बाइक, वीडियो वायरल
Previous ArticlePrevious Post
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

