चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक बड़ी कानूनी अड़चन में फंस सकते हैं। संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके चलते पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। शनिवार को आई रिपोर्टों के मुताबिक, गैर-जमानती अपराधों के तहत पंजाब के दो जिलों में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन मामलों में पंजाब पुलिस किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है। वहीं, गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को दिल्ली स्थित अपने घर से गाड़ी में बैठकर बाहर निकलते हुए देखा गया है। संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती अपराधों में एफआईआर उस समय हुई है, जब वे आम आदमी पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हुए हैं। संदीप पाठक ने राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के साथ भाजपा ज्वाइन की। इसके अलावा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी भी आम आदमी पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हुए। स्वाति मालीवाल को छोडक़र बाकी छह सांसद राज्यसभा में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। 7 सांसदों के पार्टी छोडऩे के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्या भी 10 से घटकर 3 रह गई।
What's Hot
Thursday, August 20
आप छोड़ भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर, हो सकती है गिरफ्तारी
Previous Articleसीबीआई की बड़ी कामयाबी, भगोड़ा कमलेश पारेख यूएई से भारत लाया गया
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

