नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शिक्षाविद जोरम अनिया और लेखक डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम को शनिवार को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष हैं। कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने डॉ. आर बालासुब्रमण्यम और डा. जोरम अनिया को नीति आयोग में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त करने की स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री ने दोनों नए सदस्यों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, विभिन्न मुद्दों पर उनका (बालासुब्रमण्यम और अनिया का) व्यापक अनुभव और गहन समझ नीति निर्माण प्रक्रिया को मजबूत करेगी। मुझे विश्वास है कि उनका योगदान सभी क्षेत्रों में नवाचार और सभी क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करेगा।

