बेंगलुरू, 0३ मई ।
कर्नाटक विधानसभा ने शनिवार को भाजपा नेता योगेशगौड़ा गौदर की हत्या के मामले में दोषी पाए जाने के बाद कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को अयोग्य घोषित कर दिया है। वह इस मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इसके साथ ही कर्नाटक विधानसभा में एक सीट रिक्त हो गई है। 15 अप्रैल को न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने कुलकर्णी और अन्य को आपराधिक साजिश और हत्या सहित आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया था।
इसके बाद, 17 अप्रैल को अदालत ने कुलकर्णी और इस मामले में दोषी ठहराए गए, 15 अन्य लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। यह मामला 15 जून 2016 को धारवाड़ में भाजपा जिला पंचायत सदस्य गौदार की हत्या से संबंधित है। उस समय कुलकर्णी मंत्री थे। भाड़े के हमलावरों ने धारवाड़ के सप्तपुर स्थित जिम में गौदार पर हमला किया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी।
What's Hot
Saturday, June 13
न्याय का प्रहार: 10 साल बाद गौदर हत्याकांड में इंसाफ, विधायक विनय कुलकर्णी की कुर्सी छिनी
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

