बरेली। गर्मी में नहाने के लिए तालाब में कूदे चार बच्चे गहराई का अनुमान नहीं लगा सके। इनमें तीन बच्चों की डूबकर मृत्यु हो गई, जबकि आठ वर्षीय देव मौत को मात देकर बाहर निकल आया। उसके शोर करने पर ग्रामीण तालाब में उतरे मगर, देर हो चुकी थी। रविवार शाम की इस घटना ने तीन परिवारों को गहरा आघात दे दिया। मीरगंज के तिलमास गांव स्थित तालाब में राजू कश्यप मछली पालन करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, शाम 4. 30 बजे चरण सिंह यादव का 10 वर्षीय बेटा त्रिवेंद्र और आठ वर्षीय देव, जियालाल का नौ वर्षीय बेटा आयुष और सुरेंद्र पाल गंगवार का आठ वर्ष का बेटा अंश तालाब किनारे खेल रहा था।गर्मी होने के कारण चारों बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतर गए। उस समय आसपास कोई ग्रामीण नहीं था, जो उन्हें रोकता। लंबी छलांग लगाने से त्रिवेंद्र, आयुष व अंश गहरे पानी में उतरा, जबकि देव ज्यादा अंदर नहीं पहुंच सका था।कुछ क्षण बाद त्रिवेंद्र, आयुष और अंश डूबने लगा। देव को भी गोते लगे मगर, वह बाहर निकलने में सफल रहा।
उसने तालाब किनारे खड़े होकर शोर कर दिया कि तीन साथी पानी में डूब गए हैं। उसकी आवाज सुनकर राजू मदद को दौड़े।उन्होंने कुछ अन्य ग्रामीणों को भी बुलाया। वे सभी लोग तालाब में कूद गए। कुछ देर बाद आयुष व अंश के शव मिले। त्रिवेंद्र की सांस चलती देखकर स्वजन अस्पताल लेकर दौड़े मगर, चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
देर शाम मीरगंज थाना पुलिस गांव पहुंची।उसने बच्चों का पोस्टमार्टम कराने का कहा मगर, स्वजन तैयार नहीं हो रहे थे। पुलिस के अनुसार, तीनों मृतकों के स्वजन को समझाया जा रहा ताकि पोस्टमार्टम करा सकें।तीनों के परिवार खेती कर भरण पोषण करते हैं। पानी से बाहर निकले देव का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। उसकी हालत ठीक है। चारों बच्चे तैरना जानते थे मगर, तालाब की गहराई का अनुमान नहीं था।
What's Hot
Saturday, June 13
बरेली में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए 4 बच्चों में से ३ की डूबने से मौत, मचा कोहराम
Related Posts
Add A Comment
About Us
Editor & Publisher: Manoj Shukla
Co-Editor: Mohammad Shah Aalam
Office Address:
VV Vihar Colony, Street No. 07,
Mova, Raipur, Chhattisgarh – 492001
India
Important pages
© 2026 News India Live 36.

